गोपालगंज: जादोपुर बाजार में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार मे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है युवक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।