आगर: राजीव गांधी कॉलोनी में अज्ञात युवक का उत्पात, घरों के कांच व गाड़ियां तोड़ीं, पुलिस मौके पर
राजीव गांधी कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने पत्थर से घरों में लगी खिड़कियों के जांच फोड दिए इसके साथ ही घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची लेकिन युवक वहां से फरार हो चुका था। मामले में पुलिस लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।