🔳सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
🔳विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा न करने की दिलाई शपथ
🔳कटनी -सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की समझाइश देते हुए नशे के दुष्प्रभावों और इससे शरीर को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
रैली के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार चौबे, सुरजीत सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार उपाध्याय, दीपक हनवत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ का सहयोग रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनीp
48 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026