इटावा: मानिकपुर मोड़ रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से गिरे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, हुई मौत
Etawah, Etawah | Sep 30, 2026 इकदिल। थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ स्थित हाईवे सर्विस रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बुधवार दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ने से जावेद उर्फ भूरे (35) निवासी सराय खाम, जसवंतनगर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख दूसरी बाइक से पीछे आ रहे पंकज पुत्र विनोद ने पुलिस और स्वजन को सूच