इंदौर: पुलिस और वकीलों के बीच विवाद के बाद पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद, एडिशनल सीपी ने पुलिस बल को निर्देश दिए
Indore, Indore | Mar 17, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के हाई कोर्ट चौराहे पर पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल पुलिस कमिशनर ने सभी थाना क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी विवाद की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार रहें।