इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को 27 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | Mar 17, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 27 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। पहली कार्रवाई लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास की गई, जहां पुलिस ने चंदननगर निवासी दानिश को गिरफ्तार किया। वही दूसरी कार्रवाई पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र में की, जहां से आदिल पकड़ा है।