इंदौर: मालिक की जीप पंजाब में गिरवी रखने वाला ड्राइवर और उसका साथी पलासिया में गिरफ्तार, दो गाड़ियां बरामद
Indore, Indore | Mar 17, 2025 इंदौर में ड्राइवर मनीष ने अपने मालिक की जीप को पंजाब में गिरवी रख दिया था। जिसमें फरियादी अनिल पाटीदार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि उसने जीप अमृतसर, पंजाब में गिरवी रखी थी। इसके बाद पलासिया पुलिस अमृतसर पहुंची, जहां जीप के साथ-साथ एक और इंदौर की कार मिली, जिसे भी इंदौर लाया गया।