गलियाकोट: न्यून मतदान वाले बूथ में सेफियाह सीनियर सेकेंडरी विद्यालय से रैली निकाल कर मतदान बढ़ाने का संदेश दिया
जिला निर्वाचन अधिकारी डूँगरपुर के आदेशानुसार एवं उपखंड अधिकारी सागवाड़ा श्रवण सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में न्यून मतदान वाले बूथ सेफ़ियाह सीनियर सैकेंडरी विद्यालय गलियाकोट में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गलियाकोट जयेश कुमार पाटीदार, सहायक विकास अधिकारी गलियाकोट हितेन्द्र भावसार के सानिध्य में सभा एवं रैली का आयोजन किया गया ।