नौतन: नहर के बांध की चौड़ी करण कर सड़क निर्माण की मांग,जमुनिया पंचायत के एक नम्बर वार्ड में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नौतन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज जमुनिया के वार्ड नंबर एक में ग्रामीणों ने नहर की बांध चौड़ीकरण कर सड़क निर्माण की मांग पर जोर दिया है। इसको लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण नवीहसन अंसारी, हसन मियां, अर्जून प्रसाद, रयाज अंसारी, रइस आलाम, कलाम आलम, मेहरून खातुन, तइयब मियां आदि ने बताया।