डुमरा: डुमरा में पत्नी की मौत के 7 दिन बाद पति का शव पेड़ से लटका मिला, दहेज कांड के आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी
सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ सरह में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी श्रीचंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि वही युवक था जिसकी पत्नी की हत्या हुई थी जिसमें ये आरोपी भी था।