ब्यौहारी: ब्यौहारी के बन बिहार के पास सड़क किनारे दिखा हाथी, शहडोल-रीवा रोड बंद
शहडोल रीवा रोड को वन विभाग ने कुछ देर के लिए बंद करवाया है। रेंजर रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि वन विहार में सड़क किनारे हाथी विचरण कर रहा था यह जंगली हाथी लगातार इसी क्षेत्र में बना हुआ है अपने झुंड से भटक कर एक जंगली हाथी यहां आ पहुंचा है जिसकी वजह से हमने कुछ देर के लिए शहडोल रीवा मार्ग को बंद कराया था हाथी का एक वीडियो भी सोमवार सुबह 4:00 बजे सामने आया है।