ब्यौहारी: पपौंध में सड़क की बदहाली से नाराज़ ग्रामीणों ने रोपा धान, विधायक को सुनाई खरी-खोटी
ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत पपौंध में सड़क की खराब हालत से परेशान ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जताते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कीचड़ से लबालब सड़क पर धान रोपकर स्थानीय भाजपा विधायक शरद कोल और अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। यह घटना हाल ही में सीधी जिले से वायरल हुए वीडियो की तर्ज़ पर हुई, जिसमें ग्रामीणों ने इसी तरह सड़क