नईसराय: खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नई सराय में किया चक्काजाम, एक घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए
नई सराय क्षेत्र के किसानों को खाद मिलने में आ रही परेशानी और ई टोकन प्रणाली में सामने आ रही अनियमितताओं सहित तमाम मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस और किसान कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को जमकर विरोध जताया। इस दौरान नई सराय के बस स्टेंड पर दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक एक घंटे के लिए चक्का जाम भी किया गया।