घाघरा: भारतीय जनता पार्टी घाघरा मंडल की बैठक चांदनी चौक घाघरा स्थित कार्यालय में हुई आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jul 4, 2026 भारतीय जनता पार्टी घाघरा की बैठक मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी के नेतृत्व में घाघरा चांदनी चौक स्थित कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने,बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही