बरहट: पतौना गांव स्थित एक बथान में अचानक लगी आग, हजारों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान
Barhat, Jamui | Apr 3, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी संजय पासवान के बथान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बथान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसमें बांधा बकरी और खसी भी जल गई। जिससे हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं पीड़ित ने स्थानीय थाना में गुरुवार को 10 बजे आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है।