बरहट: कटौना सिसोदिया पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक की हुई मौत
Barhat, Jamui | Apr 1, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना सिसोदिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अशर्फी राम के बेटे विनोद राम के रूप में हुई। घटना रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।