ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर फायरिंग: युवक की मौत का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, झगड़े के बाद चली थीं गोलियां
ग्वालियर में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का मामला अब और भी गंभीर हो गया है। बुधवार सुबह हुई इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, वहीं गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सामने आए सीसीटीवी वीडियो ने पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ कर दी है, जिसमें झगड़े के बाद खुलेआम फायरिंग होती दिखाई दे रही है।