राजपुर: खेती बचाओ अभियान के तहत गैधरा में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित, वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर
Rajpur, Buxar | Jun 13, 2026 राजपुर प्रखंड के नागपुर पंचायत अंतर्गत गैधरा गांव में शनिवार को आत्मा के तत्वावधान में कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व कृषि समन्वयक धनंजय कुमार राय ने किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती तकनीक, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण और उत्पादन वृद्धि के उपाय बताए। रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जानकारी दी।