बक्सर: बक्सर डाक मंडल की हुई ग्राहक बैठक: सेवाओं को निजी कोरियर से बेहतर बनाने पर जोर
Buxar, Buxar | Jul 9, 2026 भारतीय डाक विभाग के बक्सर डाक मंडल ने गुरुवार को प्रधान डाकघर स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय में ग्राहक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों से सीधा संवाद कर डाक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और ग्राहक-अनुकूल बनाना था। इसमें विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों और नियमित ग्राहकों ने भाग लिया।