बरहेट: धोबडीया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक शरीफ अंसारी घायल, अस्पताल में भर्ती
रविवार को बरहेट बरहरवा मुख्य सड़क में धोबडीया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से घटी बाइक दुर्घटना में बरमसिया गांव निवासी 20 वर्षीय शरीफ अंसारी घायल हो गया, जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में डॉक्टर पंकज कर्मकार ने किया तथा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।