कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 189 वाहनों के काटे चालान, 3 वाहन किए सीज
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कासगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। बुधवार को चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 189 चालान किए गए और 3 वाहन सीज किए गए। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में बिलराम नहर तिराहा, बिलराम गेट चौराहा और राजकोल्ड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने पर कार्रवाई की।