बुहाना: बुहाना एसडीएम ने सिंघाना नगरपालिका का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बुहाना एसडीएम द्वारा सोमवार को नगर पालिका सिंघाना का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने नगर पालिका सिंघाना के कार्यालय का निरीक्षण कर मूवमेंट रजिस्टर संधारण एवं प्रविष्टियां अंकित करने, सूचना पट्ट पर जनसुनवाई का समय अंकन करने, वार्डो में साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।