प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी के सेमरडा में रात्रि चौपाल, कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
जिला कलक्टर शुभम चौधरी की उपस्थिति में छोटी सादड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत सेमरडा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित इस चौपाल में जिला कलक्टर ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं