कोरांव: कोरांव तहसील क्षेत्र में तेज आंधी तूफान से सड़कों पर गिरे पेड़, आवागमन बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित
बुधवार शाम करीब 6 बजे कोरांव तहसील क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान आया। इसके कारण सड़कों पर कई पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। तूफान से लोगों के टीन शेड और छप्पर भी उड़ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। खीरी थाना क्षेत्र के नीवी मरहला गांव में कोरांव-नारीबारी मुख्य मार्ग पर एक पेड़ गिरने से यातायात रुक गया। इसके बाद लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ा।