बेतिया के भेड़िहरवा एसएसबी नाका पर ग्रामीणों का हंगामा, वाहन जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप। सीमावर्ती भेड़िहरवा गांव के पास स्थित एसएसबी चेकपोस्ट पर जवानों द्वारा वाहन जांच के नाम पर अक्सर परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में भेड़िहरवा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।