ग्वालियर गिर्द: बिजौली इलाके में पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने एक व्यक्ति पर किया कातिलाना हमला, व्यक्ति गंभीर घायल; मामला दर्ज
बिजौली इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठियों से एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए गोली भी चलाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।