सहसवान: सहसवान के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में बारिश के कारण गरीब का आशियाना भड़भड़ा कर गिरा
सहसवान के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में गुरुवार -शुक्रवार की रात्रि लगभग 02बजे कुदरत ने कहर बरपाया, पर किस्मत मेहरबान रही। मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी मोहन का मकान तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। धड़ाम की आवाज से पूरा मोहल्ला दहल उठा। लोग घरों से बाहर निकल आए। चीख पुकार मच गई। लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त उस मकान में कोई नहीं सो रहा था