गुरुआ: प्रखंड के स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए निकाली गई प्रभात फेरी
Gurua, Gaya | Apr 21, 2025 प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार की सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इस आयोजन में कई स्कूलों के शिक्षक और छात्र सक्रिय रूप से शामिल हुए। गांव की गलियों से गुजरते हुए शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने छह वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराएं।