सिवनी: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटारे पर ज़ोर, सिवनी प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Seoni, Seoni | May 29, 2026 सिवनी में प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। शुक्रवार को बैठक में नामांतरण, सीमांकन, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन और आपदा राहत मामलों की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।