पिंड्रा: बड़ागांव में नाबालिग से घर से भागकर शादी करने पर युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे के वांछित रोहित सरोज को गिरफ्तार किया। रोहित ने बताया कि वह 1 अप्रैल को नाबालिक लड़की को घर से भगा ले गया था जिससे वह प्रेम करता था। जौनपुर में नाबालिग के साथ मंदिर में उसने शादी की। जब उसे पता चला कि उसके ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ है तो वह मुंबई भाग गया था।