अतरौली: दादों पुलिस ने अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दादों पुलिस ने अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार थाना दादों पुलिस टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टीकम सिंह पुत्र रोहताश, निवासी गुलेरिया थाना दादों को एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 208/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है