शामली: हरियाणा और यूपी के 5 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले 5 बदमाशों को शामली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 7, 2026 मंगलवार की दोपहर 12 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि जिले की स्वाट—सर्विलांस व थानाभवन पुलिस ने 3 व 4 जुलाई की दरमियानी रात को थानाभवन क्षेत्र के हींड में स्थित जियो पैट्रोल पंप समेत यूपी और हरियाणा राज्य में कुल 5 पैट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं, जिनका 7 सदस्यीय संगठित गिरोह है।