उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में भोजपुर निवासी कंटेनर चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौरसनी गांव निवासी राम लायक सिंह का 36 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है। वह पेशे से चालक था एवं कंटेनर चलता था।