कोटपूतली: अलवर में जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्रों के बीच चली लाठियां, एक व्यक्ति गंभीर घायल
Kotputli, Alwar | May 16, 2026
अलवर। लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हरसाना गांव में शनिवार सुबह जमीन विवाद में पिता और पांच सगे बेटों में लाठी-डंडे चल गए। पिता मौजा ने पूरी जमीन बेचने का सौदा किया, लेकिन पांच में से तीन बेटों को ही हिस्सा दिया। इस पर विवाद बढ़ा। पिता और तीन बेटों ने मिलकर दो बेटों को पीटा। मकान के ताले तोड़ दिए।