अशोक नगर: धुर्रा गांव: ट्रैक्टर टंकी में माचिस से डीजल देखने पर आग से झुलसा युवक, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के धुर्रा गांव में ट्रैक्टर की टंकी में माचिस जला कर डिजल देख रहे एक युवक आग लगने से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार धुर्रा निवासी परमाल पुत्र मथुरा लाल साहू उम्र 40 शुक्रवार को सुबह 5 बजे अपने ट्रैक्टर की टंकी में माचिस जला कर डिजल देख रहा था। इसी दौरान आग लगने से युवक झुलस गया। युवक को परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।