महोबा: पवा गांव के एक किशोर ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 महोबा के पवा गांव निवासी श्रीकिशन के 17 वर्षीय पुत्र रानू ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर की देखरेख में किशोर का उपचार किया जा रहा है।