गोरखपुर: DDU में परीक्षा नियंत्रक से तू-तू मैं-मैं करने वाले दोनों छात्रों को सस्पेंड किया गया
विश्वविद्यालय में एलएलबी के एक छात्र और परीक्षा नियंत्रक के बीच तू तू मैं मैं होने लगी।परीक्षा नियंत्रक ने आरोप लगाया की छात्र कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया।वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और हमको धमकी भी दी।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।