लोहरदगा: लोहरदगा प्राचीन देवी मंदिर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का हुआ समापन,भव्य भंडारे में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु।
लोहरदगा शहर के बरवाटोली अग्रसेन पथ स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंदिर में 24 घंटे तक चले अखंड हरिकीर्तन से पूरा परिसर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा। लगातार गूंजते हरिनाम और भक्तिमय धुनों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान का स्मरण करते नजर आए। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे अखंड हरिकीर्तन का