कोंडागांव: कोंडागांव में ओवररेट पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, उर्वरक विक्रय लाइसेंस किया निलंबित
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र, कोण्डागांव का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आज रविवार शाम 5 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार ग्राम बनजुगानी (कराठी आलवाड़) निवासी किसान हेमलाल नेताम ने शिकायत की थी कि संबंधित फर्म निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेच रही है। शिकायत प्राप