डिंडौरी: शाहपुर पुलिस ने तेंदू पत्ता गोदाम के पास चलाया यातायात अभियान, 12 वाहन चालकों के काटे चालान
शाहपुर पुलिस ने तेंदूपत्ता गोदाम के पास यातायात अभियान के दौरान 12 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे और 3800 रूपए वसूल करते हुए वाहन चालकों को नियम के साथ वाहन चलाने की समझाइश दी । दरअसल शाहपुर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए 12 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे और नियम के साथ वाहन चलाने की हिदायत दी ।