बदायूं: सुजातगंज बेला गांव में पुरानी रंजिश के चलते खेत से निकलते समय घात लगाए 4 लोगों ने एक व्यक्ति को फरसा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 3, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के सुजातगंज बेला गांव में पुरानी रंजिश के चलते खेत से निकलते समय घात लगाए चार लोगों ने छोटे पुत्र नननू खां के फरसा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल छोटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।