बालोद: 5 साल पहले 9 करोड़ से बनी पॉलीटेक्निक कॉलेज की बिल्डिंग, 2.56 करोड़ मंजूर होने के बावजूद सड़क और हॉस्टल का इंतजार
Balod, Balod | Jun 30, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एक बार फिर मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ेगा। पांच वर्ष पहले करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त कॉलेज भवन तैयार हो चुका है, लेकिन आज भी वहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है और छात्राओं के लिए हॉस्टल का निर्माण भी शुरू नहीं हो