भादरा: राजकार्य में बाधा के मामले में चार आरोपित हुए दोषमुक्त
भादरा के ACJM न्यायालय ने करीब छह वर्ष पुराने राजकार्य में बाधा के मामले में महबूब, पवन, हरिसिंह व महेंद्रसिंह को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन ने 8 गवाह पेश किए थे। सुनवाई के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने चारों को बरी किया। अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता श्रवण सहारण ने निःशुल्क पैरवी की।