सदर: प्रयागराज: थार्न हिल रोड पर नगर निगम का बुलडोजर चला, अतिक्रमण हटाओ अभियान में कई भोजनालय ध्वस्त
Sadar, Allahabad | May 5, 2026
प्रयागराज के थार्न हिल रोड पर मंगलवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजा। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे बने कई भोजनालयों को ध्वस्त कर दिया।नगर निगम ने ध्वस्तीकरण के लिए दो बुलडोजर लगाए थे। टीम ने अतिक्रमण कर बनाए गए कई भोजनालयों और अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही।