टीकमगढ़: रामनगर सेवड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई, व्यक्ति घायल
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके के रामनगर सेवड़ा गांव में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर गोली चल गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल दीपचंद यादव ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव निवासी ग्राम पंचायत बोरी ने शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे जान से करने के उद्देश्य से छाती पर तमंचा रखा। दीपचंद ने छाती से तमंचा हटाया तो गोली हाथ में जा लगी।