इटारसी: कृषि उपज शनिवार को रहेगी बंद,बैंकों से नगद राशि निकासी नहीं होने एवं मंडी में अधिक आवक के चलते किसान न लाएं अपनी उपज
इटारर्सी कृषि उपज मंडी में आज शनिवार 4 जुलाई को कृषि उपज का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इस दिन अपनी फसल बेचने मंडी प्रांगण में न आएं। मंडी सचिव द्वारा शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब 12 बजे आदेश जारी किए गए है कि बैंकों से नकद राशि की निकासी (कैश विड्रॉल) न हो पाने के कारण व्यापारी किसानों को नकद भुगतान नहीं होगा।