पामगढ़: कमरीद गांव, पामगढ़ में महिला ने जहर सेवन किया, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कमरीद गांव की महिला ने जहर सेवन कर लिया, जिसे गम्भीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है. सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक, कमरीद गांव की महिला संतोषी बाई गोंड ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।