पटना ग्रामीण: स्वतंत्रता दििवस को लेकर राजधानी पटना में सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती- सिटी सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश
15 अगस्त को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व से ही राजधानी समेत सभी शहरों में प्रमुख चौक-चौराहों सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा शहर के प्रमुख बिल्डिंग और स्थानों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस टीम से भी मदद ली जा रही है।