नवाबगंज: JEE Advanced 2026 में बाराबंकी का जलवा! किसान के बेटे आदित्य वर्मा ने हासिल की AIR 177, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
बाराबंकी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जेईई एडवांस 2026 के घोषित परिणामों में जिले के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। सबसे बड़ी उपलब्धि बड़ेल निवासी आदित्य वर्मा के नाम रही, जिन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 177वीं रैंक प्राप्त कर बाराबंकी का गौरव बढ़ाया है।