पटना ग्रामीण: पटना: तेजस्वी यादव ने कहा, मेरे ऐलान के बाद भाजपा-नीतीश सरकार ने घबराकर बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में रविवार की शाम 4 बजे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा जब से दिव्यांगजनों, वृद्ध जनों एवं विधवा माताओं के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को महागठबंधन सरकार बनने पर बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह करने की घोषणा की तब से भाजपा नीतीश सरकार की संवेदनहीन और कमज़ोर वर्गों की अनदेखी से भरी 20 साल पुरानी अहंकारी नींद उड़ ही गई!